हतबंध विद्यालय के स्काउट-गाइड ने ​डोंगरिया तक निकाली साइकिल रैली

भास्कर न्यूज | हतबंध भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, रेड क्रॉस का संचालन हतबंध विद्यालय में किया जा रहा है इसी गतिविधि के तहत स्काउट गाइड में राज्यपाल जांच परीक्षा के लिए हाइक अनिवार्य होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति से जुड़ना बिना बर्तन के भोजन बनाना, नेतृत्व की क्षमता का विकास करना, कठिन परिस्थिति में सामंजस्य बैठाना है। इसे मूर्त रूप देने के लिए स्काउट गाइड रेडक्रॉस एनसीसी के बच्चों को संयुक्त रूप से साइकिल हाइक का आयोजन हथबंद से डोंगरिया तक किया गया। डोंगरिया में यह हाइक विजय शंकर चौधरी के फार्म हाउस में आम पेड़ों की नर्सरी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्म मालिक विजय शंकर चौधरी और मैंनेजर प्रशान्त शर्मा ने अपनी सहमति और भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई। हाइक का आयोजन 3 फरवरी मंगलवार को किया गया हाइक को हथबंद से संस्था के प्राचार्य सीके नायक के द्वारा भारत का झंडा दिखाकर रवाना किया गया। रिसाइट में कक्षा सातवीं से लेकर के 12वीं कक्षा तक की विद्यार्थी सम्मिलित थे हाइक में स्काउट 16 गाइड 22 एनसीसी 25 रेडक्रॉस 06 प्रभारी 03 सीनियर रोवर / रेंजर 04 टोटल 76 प्रतिभागी सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक शिक्षकों की स्वागत के साथ में हुआ उसी के पश्चात फार्म के मालिक विजय शंकर चौधरी को स्कार्फ अजय उपाध्याय द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार पशीने और सावित्री वर्मा गणेशाराम साहू किया गया। बाहर से आए शिक्षक शिक्षिकाओं में मनोहरा के प्राचार्य शजगजीवन राम नांरगे, डोगरिया के हेड मास्टर चंद्राकर, स्काउट गाइड ब्लॉक सचिव धनेश्वर वर्मा, अजय उपाध्याय, इनुराम वर्मा, देवेंद्र साहू, भुवन निर्मलकर, तपेश्वर, शुभम और युवराज आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *