देव बने पेंशनर्स एसो. के तहसील अध्यक्ष

सेल| छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा कसडोल के पदाधिकारियों का चुनाव 5 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ जिसमें देव प्रसाद साहू (कोटियाडीह निवासी) को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। साथ ही तहसील स्तर में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें संरक्षक अरुण कुमार मिश्रा रामकृष्ण मिश्रा एवं आत्माराम साहू।संयोजक शिवकुमार मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद साहू, रामभरोस साहू, दामोदर प्रसाद साहू, मोतीदास मानिकपुरी पन्नालाल टंडन, कोषाध्यक्ष छत्तूराम साहू, सचिव गजाधर प्रसाद साहू, सह सचिव ठाकुर राम श्रीवास, संगठन सचिव दुखुराम साहू, रघुनंदन प्रसाद साहू, सलाहकार गंगाराम कैवर्त्य, सोमरथ साहू, अंकेक्षक भरतलाल साहू, गंगाप्रसाद साहू, मीडिया प्रभारी फिरतुराम साहू चुने गए। इनके अतिरिक्त अन्य 15 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है एवं महिला मोर्चा का गठन किया जाना शेष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *