अशोक थापर ने की न्यूज पेपर विक्रेता पर हुए हमले की निंदा

लुधियाना| शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने शिवपुरी रोड पर एक न्यूज पेपर विक्रेता पर लूट की नीयत से हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह हमला वीरवार तड़के सुबह करीब 5 बजे टूटियां वाला मंदिर के समीप हुआ, जहां अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने न्यूज पेपर विक्रेता विनोद पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर विनोद से करीब 4 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद के वंशज अशोक थापर थापर ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए पंजाब सरकार से मांग की है कि दयानंद अस्पताल में उपचाराधीन न्यूज पेपर विक्रेता का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर करवाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह दुखद घटना घटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *