महापौर चुनाव में समर्थन की राजनीति तेज, तीन दलों ने उतारे अपने पसंदीदा चेहरे

हजारीबाग | हजारीबाग नगर निगम महापौर चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को तीन प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महापौर पद के उम्मीदवार सुदेश कुमार को पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुदेश कुमार को संगठन और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं, पूर्व मांडू विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने महापौर पद के उम्मीदवार मो. तस्लीम अंसारी को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और समावेशी सोच के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला सचिव नीलकंठ महतो ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी ने महापौर पद के उम्मीदवार विकास कुमार राणा को समर्थन देने का फैसला किया है। अब महापौर चुनाव राजनीतिक रंग में रंगता नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *