झारासं असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित 339 पदाधिकारी का दो सप्ताह का प्रशिक्षण संपन्न

चरही | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित चार दिवसीय कोल इंडिया इंटर कंपनी हॉकी टूर्नामेंट में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कोल इंडिया की सभी आठ कंपनियों की टीमों के बीच खेले जा रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सीसीएल हेडक्वार्टर, रांची की टीम ने लगातार जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। अब आज दोपहर 2 बजे से खिताबी मुकाबला एसईसीएल और सीसीएल के बीच खेला जाएगा। हजारीबाग एरिया से चयनित खेल मैनेजर त्रिवेणी महतो और कोच बिलिन तिर्की के नेतृत्व में 16 सदस्यीय सीसीएल टीम बिलासपुर पहुंची है। टीम में हजारीबाग के नौ खिलाड़ियों के साथ सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो पूरे टूर्नामेंट में शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सीसीएल ने एमसीएल को कड़े संघर्ष में 4–2 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। इस मैच में सीसीएल के स्टार खिलाड़ी टूरा मांझी ने एक बार फिर उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। उनके तेज आक्रमण और सटीक फिनिश ने मैच की दिशा तय कर दी। भास्कर न्यूज | हजारीबाग झारखंड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में चयनित 339 पदाधिकारियों का दो सप्ताह का कंबाइंड फाउंडेशन ट्रेंनिंग संपन्न हो गया। इसके लिए झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के सभागार में समापन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 339 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को नए आपराधिक कानून, भीड़ नियंत्रण, मेंटेनेंस ऑफ़ पब्लिक ऑर्डर, ह्विप सिक्योरिटी ,हेल्थ मैनेजमेंट, साइबर क्राइम, डिजास्टर मैनेजमेंट रेवेन्यू लो नारकोटिक्स और एनडीपीएस एक्ट, फिजिकल ट्रेनिंग, आर्म्स ट्रेनिंग, मोटर ड्राइविंग, हॉर्स राइडिंग और योगा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार टोप्पो, सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग, झारखण्ड ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं का अनुशासन पूर्ण जीवनशैली अपनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अकादमी में दिया जा रहा प्रशिक्षण केवल सेवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक स्वस्थ, संतुलित और जिम्मेदार जीवन जीने की सीख भी देता है। शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए नियमित पठन पाठन को आवश्य बताया। कह की पुस्तकों को पढ़ने से आत्मिक विकास होता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आत्म विकास के पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी। अखिलेश कुमार झा, निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग ने ऑन लाईन के माध्यम से अपने संबोधन में प्रशिक्षण को आयोजित करने में सहयोग हेतु कार्मिक सचिव को आभार व्यक्त किया तथा बहुत कम अवधि में तैयारी कर प्रशिक्षण को सफल बनाने में इस संस्थान के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद दिया। प्रशिक्षु पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। अजीत पीटर डुंगडुंग संयुक्त निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी हजारीबाग ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार राज्य स्तर के सभी सेवा के पदाधिकारियों का एक साथ संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी सेवा के पदाधिकारियों का आपस में समन्वय स्थापित करना है। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक मंजरूल होदा, वरीय उप-निदेशक, विजय रंजन कुमार, सहायक निदेशक (अंतः), बसन्त कुमार, मुख्य विधि अनुदेशक, परिचारी प्रवर विकास कुमार सिंह, परिचारी प्रवर दीपक कुमार प्रसाद, पुलिस अवर निदेशक द्वारिका नाथ ठाकुर, अतिथि व्याख्याता व इस संस्थान के सभी पदाधिकारी, अंतः एवं वाह्य अनुदेशक उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *