हजारीबाग | बार एसोसिएशन हजारीबाग के सदस्य अधिवक्ता देवधारी राम 83 का निधन 6 फरवरी को हो गया। वे पदमा रोमी के रहने वाले थे। वे सेवानिवृत शिक्षक थे। सेवानिवृत के उपरांत 2018 से अधिवक्ता संघ से जुड़े हुए थे। वे अपने पीछे भरा हरा परिवार छोड़ गए। बार एसोसिएशन के प्रभारी संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने बताया की देवधारी राम के निधन के बाद 7 फरवरी को बार एसोसिएशन में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखेंगे।


