एनसीसी में उत्कृष्ट योगदान के लिए कैप्टन पांडेय को एडीजी अवार्ड

2018 और 2019 में एडीजी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं कैप्टन डॉ. पाण्डेय इससे पूर्व भी वर्ष 2018 और 2019 में एडीजी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। पिछले 14 वर्षों से एनसीसी इकाई का सफल नेतृत्व करते हुए कैप्टन डॉ. पाण्डेय ने कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित किया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में अनेक कैडेट्स थल सेना कैंप तथा नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर अपना महाविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय और झारखंड राज्य का गौरव बढ़ा चुके हैं। उनके नेतृत्व में प्रति वर्ष एनसीसी कैडेट्स सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। सभी सम्मानित कैडेट्स को बधाई दी गई : ज्ञात हो कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड, पटना के निर्देश पर हजारीबाग एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित वंदे मातरम: सांस्कृतिक गौरव और नागरिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम में कैप्टन पांडेय की कार्यकुशलता के लिए हजारीबाग एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर एस गोपी कृष्णन एसएम ने लेटर आफ अप्रेशिएशन दिया था। इस उपलब्धि पर 22 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर के रवि एवं संत कोलंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमल रेवेन ने कैप्टन डॉ. पांडेय सहित सभी सम्मानित कैडेट्स को बधाई दी है। भास्कर न्यूज | हजारीबाग राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के क्षेत्र में अनुशासन, नेतृत्व और समर्पित सेवा के लिए 1/22 झारखंड बटालियन एनसीसी, संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग के कंपनी कमांडर कैप्टन डॉ. एस. के. पांडेय को एडीजी अवार्ड सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, पटना में 5 फरवरी को आयोजित एक समारोह में दिया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंडर ऑफिसर साक्षी सिन्हा एवं कॉर्पोरल खुशी कुमारी को भी एडीजी अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि अंडर ऑफिसर सोनी कुमारी को एनसीसी महानिदेशक का बैज देकर सम्मानित किया गया। सबको प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया। एनसीसी बिहार व झारखंड निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए. एस. बजाज ने कैप्टन डॉ. पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं एनसीसी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *