दो फेज में होगा काम, 1168 करोड़ से 77. 862 किमी रेलवे लाइन बिछेगी

{हजारीबाग के लोगों का 11 साल का इंतजार हुआ खत्म 730 दिन में कार्य होंगे पूरा भास्कर न्यूज | हजारीबाग कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना रेलखंड दोहरीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। रेलवे ने कठौतिया और कोडरमा के बीच दोहरीकरण की स्वीकृति देते हुए दूसरा टेंडर जारी कर दिया है। यह बुधवार को कोडरमा स्टेशन से कठौतिया स्टेशन तक कुल 48.862 किमी डबलिंग कार्य का टेंडर जारी कर दिया गया है । यह लाइन 826.45 करोड़ के लागत से दो वर्ष अर्थात 730 दिन में कार्य संपन्न होंगे। हजारीबाग के लोगों को पिछले 11 वर्षों से इसका इंतजार था जो अब पूरा होने जा रहा है। यह कार्य 2028 मार्च तक पूर्ण होगा और 2028 से सेवा मिलने लगेगी। फिर अब तक कोडरमा और बरकाकाना पर हजारीबाग आश्रित था वह समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से बड़ी संख्या में कोयला हजारीबाग टाउन स्टेशन से देश के लगभग सभी प्लांट को भेजा जाता है। यात्री सुविधा भले न्यूनतम हो लेकिन कोयले की धुलाई बहुत ही तत्परता से होती है। इससे ईस्ट सेंट्रल रेलवे को माल गाड़ियों के संचालन में और ज्यादा सुविधा होगी। रेलवे को राजस्व अर्जित करने में भीें सुविधा होगी। लंबी दूरी की ट्रेन चलने का रास्ता भी साफ होगा। इस दिशा में नई कीर्तिमान स्थापित हो सकते हैं। पिछले 11 जून को कैबिनेट से कोडरमा- हजारीबाग टाउन बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण की स्वीकृति मिली थी। रेलवे ने कठौतिया हजारीबाग टाउन के बीच 29 किलोमीटर दोहरीकरण के लिए पहले फेज का टेंडर एक सप्ताह पूर्व में ही जारी कर दिया था। पहले फेज में 342 करोड़ की लागत से 430 दिन में यह कार्य पूरा होना है। हम आपको बता दें कि रेलवे के पास 90% जमीन पहले से है, शेष 10% जमीन का अधिग्रहण की बात कही जा रही है। कठौतिया- शिवपुर पहले से ही एक रेल प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है जिसके पूर्ण होने की संभावना बहुत जल्द है। हजारीबाग टाउन से जाने वाली मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनों को एक नया विकल्प कठौतिया शिवपुर टोरी डाल्टनगंज होते हुए मिल जाएगा। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *