डुमरी | प्रखंड सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी की अध्यक्षता में ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक और डीए सुपरवाइजरों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी एमडीए राउंड की कार्ययोजना, फील्ड स्तर पर घर-घर जाकर दवा खिलाने की रणनीति, पर्यवेक्षण व्यवस्था तथा जनसहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


