वह सब कुछ… जो जानना जरूरी है {7 को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे {23 फरवरी को मतदान {27 फरवरी को मतगणना चौक-चौराहों पर हो रही चर्चाएं फिलहाल शहर के चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन मतदाताओं की खामोशी ने दिग्गजों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। स्थानीय मुद्दों जैसे सड़क, पानी और सफाई को लेकर जनता के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोहरदगा | जिले में शुक्रवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। एक दिन पूर्व तक स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी स्वीकृत पाए गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के तीन लोगों ने नाम वापस ले लिया है। जिनमें प्रभात भगत, आरती कुमारी और रामलाल उरांव शामिल है। प्रभात भगत ने नाम वापस लेने का कारण कांग्रेस पार्टी के सम्मान में यह फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय से पार्टी समर्थित उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। भास्कर न्यूज | गुमला नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन वार्ड पार्षद के 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही अब नगर परिषद के सभी 22 वार्डों के लिए कुल 112 प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाएंगे। नाम वापसी के बाद जिला प्रशासन अब चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया में जुट गया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। शहर के प्रमुख जगहों पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। इधर, चुनावी मैदान सज चुका है और अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क तेज करेंगे। जहां एक ओर राजनीतिक दलों के समर्थित उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। अनिल को देंगे समर्थन वहीं रामलाल उरांव ने कहा कि भाजपा के समर्थित कार्यकर्ता अनिल उरांव के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस लिया। भाजपा जिला के अध्यक्ष मनीर उरांव इस चुनाव के प्रभारी सनी टोप्पो ने रामलाल को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया अभिनंदन भी किया। विचार विमर्श कर नाम वापस लिया वहीं आरती ने बताया कि उन्होंने काफी चिंतन मंथन कर अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श करते हुए नाम वापस लेने का फैसला लिया। जनता के हित में काम हमेशा जारी रहेगा। बेटे ने मां और बहु ने सास के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है इस चुनाव में वार्ड 14 को हॉट सीट माना जा रहा था। चूंकि यहां से पूर्व नप उपाध्यक्ष मोसर्रत प्रवीण व निवर्तमान पार्षद रेहान अहमद मैदान में थे। लेकिन मोसर्रत की चुनौती उनका बेटा आसिफ जफर और रेेेहान की उनकी पत्नी शाहीना फिरदौस बनी हुई थी। लेकिन स्क्रूटनी में शाहीना का पर्चा रद्द हो गया और शुक्रवार को रेहान ने नाम वापस ले लिया। इसी प्रकार आसिफ भी मां के समर्थन में पीछे हट गए। बताया जा रहा है कि मोसर्रत उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड आठ से अपनी सास जसवंत कौर के समर्थन में बहु परमजीत कौर ने अपना नाम और वार्ड पांच में मुमताज गुड्डू के समर्थन में अजय साहू ने अपना नाम वापस लिया है।


