हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम:9-10 को भारी बारिश-बर्फबारी, कोहरे ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई ठंड, कुकुमसैरी का पारा -14.9॰C तक गिरा

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौमस विभाग (IMD) के अनुसार- 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 10 और 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश बर्फबारी होगी। ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में अच्छी बारिश होगी। इससे पहले, 6 फरवरी को चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। प्रदेश के अन्य भागों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 7 व 8 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। इससे दिन के तापमान में उछाल आएगा और ठंड से राहत मिलेगी। मैदानी इलाकों में छाया कोहरा वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। आज सुबह भी बिलासपुर शहर, भाखड़ा बांध और बल्ह घाटी के आसपास कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मंडी के सुंदरगनर, सोलन के बद्दी, पांवटा साहिब और हमीरपुर के सुजानपुर में भी कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने अगले कल भी हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिला के कुछेक क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शिमला से ठंडी हुई मैदानी इलाकों की रातें कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे कई मैदानी इलाकों की रातें शिमला से भी ठंडे हो गई है। बीती रात में शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का 3.1 डिग्री, भुंतर 1.2, सोलन 2.5, धर्मशाला 3.8 और कांगड़ा का तापमान भी 4.5 डिग्री तक गिर गया है। 4 शहरों में माइनस में तापमान वहीं लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 14.9 डिग्री, ताबो का माइनस 11.4, मनाली का माइनस 0.7 और कल्पा का माइनस 2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में तीन दिन से सुबह 10 बजे कोहरा छा रहा है और अगले तीन दिन भी परेशान करता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *