कानून-व्यवस्था: कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जालंधर में ऐलान किया कि सूबे में कानून-व्यवस्था की बुरी हालत के मुद्दे पर 11 फरवरी से राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की गोलियां मारकर हत्या के बाद देर शाम पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा, पंजाब महासचिव राणा रंधावा और विधायक सुखविंदर कोटली ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन की शुरुआत पटियाला से की जाएगी। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में आंदोलन चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *