भारत और थाईलैंड ने जूनियर एशियाई सॉफ्ट टैनिस में लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर हार्वेस्ट टैनिस अकादमी जस्सोवाल में आयोजित दूसरी एशियाई जूनियर टैनिस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके चलते अंडर-21 उम्र वर्ग के जूनियर लड़कों की प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले में स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि इसी वर्ग के रजत व कांस्य पदक भी भारत की टीम ने ही जीता। चीन को कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वर्ण पदक ओम यादव व वंश की टीम ने दिलाया जबकि आर्यन व नीतीश की जोड़ी को रजत, सहजप्रीत व अरमान व चीन के रुई और जू जिन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-15 वर्ष आयु वर्ग के युगल मुकाबलों में थाईलैंड की तरफ से खेलते पूंपत व कनिसौर की जोड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जयवंत सिंह व जाट मालिक की जोड़ी को फाइनल में टाई ब्रेकर के सहारे हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि रजत पदक भारत की झोली आया। चीफ रैफरी मो. आजम, धर्मवीर कुमार व डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सह सचिव सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा दिन भारतीय जूनियर खिलाड़ियों के लिया बढ़िया रहा जिसमें पंजाब से संबंध रखने वाले सहजप्रीत अरमान, व जयवंत सिंह ने भारत को पदक दिलाया। भारतीय जूनियर खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव नरेंद्र पाल सिंह, प्रधान अनुमीत हीरा सोढी, अमरीक सिंह, प्रदीप कुमार समेत वरिष्ठ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *