जालंधर | पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर विमेन की ओर से 51वां फेट आयोजित किया। इस मौके नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. मनदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, रमन बुधिया, चंदर मोहिनी मारकंडा, टीएन लामा, डीके जोशी, प्रवीण दादा और डॉ. किरण अरोड़ा की उपस्थिति से भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। इस दौरान डॉ. मनदीप कौर ने भारत की विरासत, मूल्यों और सामाजिक सद्भाव का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से गरिमा, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी पर आधारित जीवन जीने का आग्रह किया। उन्होंने प्रबुद्ध और अनुशासित नागरिक बनाने में रोल मॉडल के रूप में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। इस दौरान छात्रों की ओर से गुजराती लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैशन डिजाइनिंग और कॉस्मेटॉलोजी विभाग के छात्रों ने ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’ योजना के तहत हस्तनिर्मित शिल्प और आभूषणों के स्टॉल लगाए। रैफल ड्रॉ मेले का प्रमुख आकर्षण रहा। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. पूजा पराशर ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।


