जालंधर| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित कल्चरल इवेंट पैनोरमा में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन ने दूसरा रनर-अप रहा। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। इस कम्पीटिशन में नंदिनी ने पोस्टर मेकिंग में पहला, अंचल ने कैलिग्राफी में दूसरा स्थान हासिल किया। जिससे कॉलेज की ओवरऑल सफलता में व्यक्तिगत उपलब्धियां भी जुड़ीं। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने छात्राओं की कड़ी मेहनत और क्रिएटिविटी की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भागीदारी केवल छात्राओं के कलात्मक कौशल को बढ़ाती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।


