धनबाद नगर निगम में ईबीसी के वोटर 37.66%, बीसी 13.43%

पिछड़ा वर्ग आयोग के दोनों सदस्य अगले सप्ताह से औचक निरीक्षण पर निकलेंगे नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारित करने के लिए डोर-टू-डोर हुए सर्वे की रिपोर्ट पिछड़ा वर्ग आयोग को मिलने लगी है। मंगलवार को धनबाद नगर निगम, गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत श्रीवंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत ने अपनी सर्वे रिपोर्ट पिछड़ा वर्ग आयोग को भेजी। धनबाद नगर निगम में अत्यंत पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के वोटर 37.66%, जबकि वहां पिछड़े वर्ग (बीसी) का 13.43% है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, धनबाद नगर निगम में कुल वोटर 8 लाख 89 हजार 592 हैं। इनमें से 3 लाख 34 हजार 997 वोटर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के हैं। जबकि, 1 लाख 19 हजार 436 वोटर पिछड़े वर्ग के हैं। गढ़वा नगर परिषद की बात करें, तो वहां कुल वोटर 34 हजार 689 हैं। इनमें से अत्यंत पिछड़ा वर्ग के वोटर 13,130 हैं, जो 37.85% हुए। इसी तरह यहां पिछड़े वर्ग के वोटर 8712 हैं, जो 25.11% हुए। अब तक 14 नगर निकायों ने पिछड़ा वर्ग आयोग को सर्वे की रिपोर्ट भेज दी है। आयोग के दोनों सदस्य अगले सप्ताह से औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। दो-चार दिन में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता और लक्ष्मण यादव अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे। गढ़वा में ईबीसी 37.85%, श्रीवंशीधर नगर में 38.88% नगर निकाय कुल वोटर अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रतिशत पिछड़ा वर्ग प्रतिशत धनबाद नगर निगम 889592 334997 37.66% 119436 13.43% गढ़वा नगर परिषद 34689 13130 37.85% 8712 25.11% श्रीवंशीधर नगर 26542 10320 38.88% 4754 17.91% मझिआंव 15261 7075 46.36% 1674 10.79% समीक्षा बैठक में कई जिलों ने अभी भी मांगा समय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने कहा कि मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में कई जिलों ने अभी भी समय मांगा है। खूंटी ने 18 फरवरी, साहिबगंज ने 20 फरवरी, चतरा ने 13 फरवरी, दुमका ने 15 फरवरी, पाकुड़ 14 फरवरी, सरायकेला-खरसावां 17 फरवरी तक का समय मांगा है। रांची में अब भी सर्वे का काम पीछे चल रहा है। ऐसे में संभावना है कि फरवरी महीने के अंत तक सर्वे का काम पूरा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *