मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शुरू… पहले दिन दो सिटिंग में वोकेशनल पेपर की हुई परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मंगलवार से रांची समेत राज्य भर में मैट्रिक-इंटर परीक्षा की शुरू हो गई है। फर्स्ट सिटिंग में मैट्रिक और सेकेंड सिटिंग में इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा आयोजित हुई। पहले दिन दोनों सिटिंग में जैक द्वारा घोषित शिड्यूल के अनुसार वोकेशनल पेपर की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी उत्साहित थे। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि वोकेशनल पेपर में पूछे सवाल आसान थे। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि इस पेपर की तैयारी अच्छी तरह से नहीं किया था। इसके बाद भी पेपर अच्छा गया है। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9.15 बजे से शुरू हुई, जो दिन के एक बजे तक चली। वहीं सेकेंड सिटिंग की परीक्षा दिन के दो बजे शाम 5.15 बजे तक चली। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा को लेकर पहले मन में भय था, जो पेपर मिलते ही दूर हो गया। राज्य भर में आठ लाख परीक्षार्थी : मैट्रिक और इंटर में राज्य भर में लगभग आठ लाख परीक्षार्थी हैं। मंगलवार को परीक्षा शुरू होने से राजधानी रांची के विभिन्न केंद्रों के मुख्य द्वार पर छात्रों की जांच के बाद बाद इंट्री मिली। केंद्रों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सीसीटीवी कैमरे से भी मॉनिटरिंग की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *