राजस्थान में अब दिन धीरे-धीरे गर्म हो रहे हैं। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के बाद अब जयपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से राजस्थान के कई शहरों में रात में सर्दी थोड़ी कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 फरवरी तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है। जबकि 16-17 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है। कुछ जगह बादल छा सकते हैं। दिन का तापमान औसत से ज्यादा जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत तापमान में 5.3 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। कल दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जयपुर के अलावा कल अजमेर में अधिकतम तापमान 30.6, पिलानी में 31.7, चित्तौड़गढ़ में 32.6, उदयपुर में 31.6, जोधपुर में 30.4, बीकानेर में 31.2 चूरू में 32.3, धौलपुर में 31, नागौर में 30.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। डूंगरपुर 31.9, जालोर में 30.7, बारां में 30.6, फतेहपुर में 31.1, करौली में 30.3 और दौसा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्म दिन बाड़मेर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान के पश्चिमी शहरों के साथ-साथ अब पूर्वी हिस्सों में भी दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज होने लगा है। रात में भी सर्दी हुई कम दिन गर्म होने के साथ-साथ रात में भी अब तापमान चढ़ने लगा है। फलौदी में कल रात का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर-जैसलमेर में 14.2, जयपुर में 13.2, कोटा में 13.8, पाली में 14 और जालोर में 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सबसे सर्द रात माउंट आबू में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। इस बीच कुछ शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी हो सकती है। 16 फरवरी से प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव होने का अनुमान है। बादल छा सकते हैं।


