शहर के बीएन कॉलेज मैदान पर चल रहे मेगा ट्रेड फेयर में सारंगपुर का फर्नीचर और ज्वेलरी शहर की महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। फेयर में इनकी सबसे ज्यादा मांग है और खरीदारी हो रही है। मेला संचालक प्रकाश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी तक होने वाले फेयर में एक ही परिसर में सभी जरूरत के उत्पादों की स्टॉल को संजोया गया है। दैनिक भास्कर की मीडिया पार्टनरशिप में चल रहे फेयर में दैनिक उपयोग की वस्तुएं वाजिब दाम में उपलब्ध है। फेयर में इस बार नई डिजाइनों के कपड़े, हस्तशिल्प, सूती व खादी उत्पादों की कई अलग अलग वेराइटी उपलब्ध है। साथ ही बच्चों के खेल जोन में कई झूले व चकरी और मिकी माउस झूले, नाव, हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। रात 10 बजे तक चलने वाले फेयर में क्रॉकरी के सामान, विभिन्न प्रकार के अचार मुरब्बा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बेड शीट्स आदि मिल रहे है।


