पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा साफ:8 जिलों का तापमान 25 डिग्री से पार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादल छाने की संभावना

पंजाब-चंडीगढ़ में अब ठंड का प्रकोप कम होने लगा है, और तापमान बढ़ने लगा है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 30 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी तक धुंध या बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान पर स्थित है। इसके प्रभाव से आने वाले दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक कम होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 8 जिलों का तापमान 25 डिग्री से पार पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने लगा है। राज्य के 8 जिलों का तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। इनमें जिलों में शहीद भगत सिंह नगर, मोहाली, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ शामिल हैं। वहीं, चंडीगढ़ के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह तापमान अब 26.9 डिग्री पर पहुंच गया है। 10-12 दिन पहले ठंड खत्म होने की संभावना मौसम विभाग के माहिरों की माने तो चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ एरिया में 13 फरवरी से बादल छाने के आसार बन रहे हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से यह स्थिति बन रही है। इसके अलावा इस बार ठंड 10 से 12 दिन पहले ही कम होने के आसार है। इसके अलावा विंड पैटर्न सिस्टम ऐसा बन रहा है, जो कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की जो तीव्रता है, उसे सपोर्ट नहीं कर रहा है। इसके साथ ही नमी भी कम आ रही है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी कम होने से भी मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *