10 निगमों, 173 निकायों में झड़प, अव्यवस्थाओं के बीच वोटिंग:पिछली बार से 5.2% ज्यादा, शहर सरकार चुनने कस्बों से पिछड़े शहरी वोटर;नतीजे 15 को

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई। इनमें औसतन 72.33 प्रतिशत वोट पड़े। फाइनल फिगर आने पर आंकड़ा बढ़ेगा। पिछली बार 67.35% मतदान हुआ था। यानी पिछली बार से इस बार औसत मतदान 5.2% बढ़ा है। दिनभर हर निकाय में वोटिंग शांतिपूर्ण ही रही लेकिन अंतिम समय में रायपुर, बिलासपुर समेत कई जगह जमकर बवाल हुआ। बिलासपुर में पोलिंग बूथ के अंदर ही हंगामा हुआ, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर EVM लूटने की कोशिश करने का आरोप लगा है। रायपुर में भी भगवती चरण शुक्ल वार्ड में एजाज ढेबर और गिदवानी के समर्थकों में झड़प हुई। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले गए। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। चुनाव में वोटिंग के आखिरी समय में बवाल की तस्वीरें- अब देखिए कुछ VIP लोगों की वोट डालते तस्वीरें- एक वोटर की हार्ट अटैक से मौत धमतरी में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में हार्ट अटैक से एक मतदाता की मौत हो गई। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में वोटिंग के लिए पहुंचे कुंजबिहारी बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड के मतदान केंद्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की वोटर पर्ची और नंबर नहीं मिलने से परिवार के लोग भटकते रहे। लोगों ने रि-पोलिंग की मांग की है। कई शहरों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायतें मिली, कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही। सूरजपुर, रायगढ़ में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशियों पर वोट के लिए बाल्टी और पैसे बांटने का भी आरोप लगाया। सभी नगर निगम के वोटिंग परसेंट जानिए ………………………………………. निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कहीं 10 में 10 नंबर न मिल जाए BJP को:चिरमिरी को छोड़कर बाकी जगह भाजपा की राह आसान लग रही, नतीजे 15 को आएंगे विधानसभा, फिर लोकसभा और अब नगर निगम के चुनाव…आखिरकार निपट ही गए। महाकुंभ हिन्दुत्व में आस्था का सैलाब लेकर आया और इसके बाद दिल्ली चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर जो जोश भरा, उसका थोड़ा-बहुत असर तो छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में भी पड़ना स्वाभाविक है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *