113 साल पुराने किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदला:अब महर्षि दयानन्द विश्रान्ति गृह के नाम से जाना जाएगा, जारी हुआ नोटिफिकेशन

अजमेर के स्टेशन रोड स्थित 113 साल पुराने ब्रिटिशकालीन किंग एडवर्ड मेमोरियल (रेस्ट हाउस) का नाम बदल दिया गया है। अब यह महर्षि दयानंद विश्रांति गृह के नाम से जाना जाएगा। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार राजीव कजोत ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों अजमेर के ऋषि उद्यान में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयन्ती पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में इसकी घोषणा की थी। आदेश के मुताबिक किंग एडवर्ड सप्तम मेमोरियल सोसायटी का रजिस्ट्रेशन राजस्थान सोसायटी एक्ट 1958 के तहत 16 सितम्बर 1975 को किया गया था। अजमेर के विभिन्न संगठनों, प्रबुद्धजनों और सामाजिक संस्थाओं ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुलाकात कर एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदले जाने का आग्रह किया था। 113 साल पहले हुई थी किंग एडवर्ड मेमोरियल की स्थापना पढें ये खबर भी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *