कुम्हारीकला में कबड्डी फाइनल मैच व मड़ाई मेला आज

ग्राम पंचायत कुम्हारीकला (बाराद्वार) में स्वर्गीय बिसाहुदास महंत जी की स्मृति में 7 फरवरी को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच और भव्य मड़ाई मेला आयोजित होगा। यह आयोजन ग्रामीण खेलकूद और सांस्कृतिक उत्सव को बढ़ावा देगा। कबड्डी समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा) होंगे। अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे (जांजगीर-चांपा) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि ज्योत्सना महंत (सांसद, कोरबा लोकसभा), विशिष्ट अतिथि शेषराज हरवंश (विधायक, पामगढ़), राघवेंद्र कुमार सिंह (विधायक, अकलतरा), राजेश कुमार अग्रवाल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), राजेश कुमार चौहान (सरपंच, कुम्हारीकला) और मंदाकिनी सुखेन बरेठ (उपसरपंच) रहेंगे। पुरस्कार वितरण में प्रथम को 51,001 रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय को 31,001 रुपए व ट्रॉफी, तृतीय को 21,001 रुपए व ट्रॉफी, चतुर्थ को 11,001 रुपए व ट्रॉफी मिलेगी। बेस्ट ऑलराउंडर को 5,001 रुपए, बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को प्रत्येक 2,101 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। कार्यक्रम के संरक्षक अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष सुखेन प्रसाद बरेठ, उपाध्यक्ष रामफल चौहान, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बरेठ, सचिव राजेंद्र प्रसाद बरेठ, फुलप्रसाद बरेठ व सहसचिव रंधवा राव सहित समिति के कार्यकर्ता सफलता के लिए प्रयासरत हैं। यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *