भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय दुर्गूकोंदल में समस्त कक्षाओं की सीबीएसई पैटर्न आधारित अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो गई। परीक्षा 23 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराने प्राचार्य बैजनाथ नरेटी ने परीक्षा प्रभारी व समस्त शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। न्यायाधीशों के आवासीय भवनों का किया भूमिपूजन भास्कर न्यूज | नारायणपुर व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश कोंडागांव उत्तरा कुमार कश्यप द्वारा न्यायाधीशगण के निवास के लिए भवन का भूमिपूजन कर लोकार्पित किया गया। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश कोंडागांव कमलेश कुमार जुर्री, अपर सत्र न्यायाधीश कोंडागांव एवं नारायणपुर विक्रम प्रताप चंद्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशोदा नाग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोंडागांव शिव प्रकाश त्रिपाठी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर हरेंद्र सिंह नाग एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारीगण मौजूद थे।


