सिम कार्ड पोर्ट करा खाते से रकम निकालने का प्रयास

भास्कर न्यूज| महासमुंद सरायपाली पुलिस ने मोबाइल सिम पोर्ट और धोखाधड़ी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति का सिम कार्ड धोखाधड़ी से पोर्ट कराकर बैंक खाते से पैसे निकालने की कोशिश की थी। सरायपाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लव कुमार मानिकपुरी का सात वर्षीय बेटा पड़ोस में खेलने जाता था। वहां आरोपी गोविंदराम खुंटे ने बच्चे से मोबाइल लेकर यूनिक पोर्टिंग कोड जनरेट किया और मैसेज डिलीट कर दिया। इसके बाद मोबाइल दुकानदार अंकित अग्रवाल के साथ मिलकर सिम कार्ड को अपने नाम पर पोर्ट करा लिया। आरोपियों का मकसद बैंक खाते से लिंक नंबर के जरिए एप के जरिए रकम निकालना था। 19 जनवरी को पैसे निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से ट्रांजिक्शन फेल हो गया। सिम डिएक्टिवेट होने पर जब प्रार्थी ने जांच की, तो सारा मामला खुल गया। शिकायत पर पुलिस ने गोविंदराम खुंटे और अंकित अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और 62 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *