स्पर्धा: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर बनाई रंगोली प्रथम रही

चिल्फी घाटी| यहां स्थित पूर्व माध्यमिक कन्या स्कूल में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। यह स्पर्धा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ और सर्व शिक्षा अभियान की थीम पर आयोजित की गई थी। स्पर्धा में छात्राओं ने विभिन्न थीम पर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा में प्रथम स्थान कक्षा आठवीं की छात्रा ममता को मिला। उसने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर रंगोली बनाई थी। दूसरे स्थान पर करुणा रही, जिसने जल बचाओ पर रंगोली बनाई। तीसरे स्थान पर कक्षा सातवीं की छात्रा ममता और साथी ने सर्व शिक्षा अभियान की थीम पर रंगोली बनाई। इस दौरान प्रधानपाठक केआर गोमास्ता, शिक्षक एसके मांगरे, लेखराम साहू, सूबे सिंह धुर्वे, अजय हटीला उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *