यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ मेला 2025 के लिए कोटा मंडल के भरतपुर होकर श्रीगंगानगर-बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप ) का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04723, श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल श्रीगंगानगर से 15 फरवरी को दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04724 बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल बरौनी से 17 फरवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
गाड़ी का ठहराव
ये स्पेशल गाड़ी सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सिधमुख, सादुलपुर, चुरु, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, चौमूं सामौद, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर , आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 4 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 एसएलआर सहित कुल 22 कोच होगें। अब वेरावल-बनारस एक्सप्रेस एलएचबी रैक से चलेगी
कोटा होकर जाने वाली वेरावल-बनारस-वेरावल एक्सप्रेस मार्च से पुराने आईसीएफ कोच के बजाय आधुनिक एलएचबी(लिक हाफमेन बुश) कोच वाले रैक से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12945/12946 वेरावल-बनारस-वेरावल एक्सप्रेस में चल रहे वर्तमान आईसीएफ रैक को एलएचबी रैक में वेरावल से 3 मार्च एवं बनारस से 5 मार्च से परिवर्तन किया जा रहा है। आईसीएफ कोच की तुलना में एलएचबी कोच की प्रति घंटा अधिक रफ़्तार, डिस्क ब्रेक सिस्टम एवं यात्री सीटों की अधिक संख्या इत्यादि अत्याधुनिक विशेषताएं है।


