फरवरी महीने के आधा आते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। अब कड़ाके की सर्दी नहीं है। दिन का तापमान तो 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। दिन में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया। लेकिन रात को अभी सर्दी है। रात का तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास आ गया है। इस बार जिले भर में सरसों की फसल पर पूरी रौनक है। वहीं गेहूं व चने की फसल को अभी सर्दी की जरूरत है। तेज धूप पड़ने से गेहूं व चने की पैदावार पर असर पड़ सकता है। लेकिन अब सरसों पकाव पर है। कई जगहों पर सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है। इस सीजन में पारा अधिक दिनों तक जमाव बिंदू पर नहीं रहा। जिसके कारण कोई नुकसान नहीं है। जनवरी के महीने में कई जगहों पर मावट से फसल की ग्रोथ अच्छी रही। जहां ओले गिरे वहां फसल में नुकसान भी हुआ है। अब दिन में तेज धूप निकलना शुरू हो गई। सुबह शाम सर्दी है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ता जाएगा। उसके अनुसार सर्दी बिल्कुल कम होती जाएगी।


