सवाई माधोपुर में अब दिन में गर्मी सताने लगी है। यहां लोग दिन में तेज धूप महसूस करने लगे हैं। जहां कुछ दिन पहले तक लोग धूप सेंकते हुए दिखाई देते थे। वहीं अब धूप से बचते दिखाई देते है। सवाई माधोपुर में आज सुबह मौसम पूरी तरह से साफ है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल एक सप्ताह तक सवाई माधोपुर में बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है। यहां मौसम ड्राई रहेगा। मौसम ड्राई रहने के चलते ज्यादातर समय मौसम साफ रहेगा। वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव होता रहेगा। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में मंगलवार को दिन में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं दिन और रात के तापमान में दुगना अंतर आ गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान पूरे प्रदेश में उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का असर भी देखा जाएगा। जिससे दिन और रात के तापमान में उतार चढाव बना रहेगा। वहीं फरवरी के अंत तक गर्मी में तेजी होने की संभावना है।


