नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स सेशन 1 का रिजल्ट मंगलवार शाम को जारी कर दिया है। 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें से 5 राजस्थान के हैं। सीकर में भी स्टूडेंट्स का पर्सेंटाइल स्कोर 99.98 रहा। दिल्ली-उत्तर प्रदेश से 2-2 और महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना के 1-1 स्टूडेंट शामिल हैं। राजस्थान के स्टूडेंट्स में आयुष सिंघल, राजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह और ओमप्रकाश बेहरा (कोटा) हैं। JEE मेन्स 2025 पेपर 1 (B.E./B.Tech) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित किया गया था। फाइनल आंसर की 10 फरवरी को जारी की गई थी। गौरव पारीक का स्कोर 99.98 पर्सेंटाइल मैट्रिक्स के स्टूडेंट गौरव पारीक ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त कर संस्थान के साथ-साथ जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव मैट्रिक्स हाई स्कूल का नियमित छात्र है और 12वीं के साथ उसने ये सफलता हासिल की है। गौरव के माता-पिता ने बताया कि अपनी तैयारी के दौरान गौरव के चिकन पॉक्स हो गए थे। लेकिन उसने बिना एक दिन भी अध्ययन को रोके इस सफलता को सुनिश्चित किया और अपनी तैयारी के दौरान वो किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। गौरव ने बताया कि उसने नियमित रूप से मैट्रिक्स द्वारा प्रदान की जा रही क्लासेस और मार्गदर्शन को फॉलो किया और इस सफलता को प्राप्त किया। गौरव इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ मैट्रिक्स की फैकल्टी टीम को देते हुए बताता है कि उसका सपना देश की टॉप आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है त्रिवेंद्रम आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के त्रिवेंद्रम सिंह ने 99.94 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। दौसा निवासी त्रिवेंद्रम के पिता भंवर सिंह खेती व डेयरी का कार्य करते हैं और मां रेखा देवी हाउसवाइफ है। त्रिवेंद्रम ने कक्षा 11वीं से ही पीसीपी के हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी की। त्रिवेंद्रम भविष्य में साॅफ्टवेयर इंजीनियर बनकर टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में नवाचार करना चाहता है। पढ़ाई के अलावा त्रिवेंद्रम को क्रिकेट खेलने व देखने में रुचि है। त्रिवेंद्रम ने इस सफलता के लिए रोजाना 6 घंटे पढ़ाई की। त्रिवेंद्रम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। प्रिंस के अरमान ने कहा- कॉन्सपेट को गहराई तक समझे आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के अरमान महर ने कक्षा 12वीं के साथ 99.94 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। अरमान ने कैमेस्ट्री विषय में 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। करौली निवासी अरमान के पिता मोहनलाल इंडियन रेलवे में सेवारत हैं एवं माता सुनिता हाउसवाइफ हैं। अरमान भविष्य में आईआईटी से इंजीनियरिंग करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। अरमान ने इस सफलता के लिए रोजाना 6 घंटे पढ़ाई की। अरमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं पीसीपी की फैकल्टी टीम को दिया है। अरमान का कहना है कि स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट पढ़ते समय काॅन्सेप्ट्स की गहराई तक जाने की कोशिश करनी चाहिए। आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है दीया सिरसा (हरियाणा) के बनवाला गांव की बेटी और सीएलसी की छात्रा दीया सिंवर ने जेईई मेन्स में 99.90 पर्सेंटाइल हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीया के पिता महेंद्र सिंह और माता गीता देवी, दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनकी बेटी ने भी अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम की है। दीया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सीएलसी शिक्षक टीम और सीएलसी के अपडेटेड स्टडी मैटेरियल को दिया है। दीया ने सीएलसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की और खुद को एक अनुशासित माहौल में ढाला, जिससे उसे निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास मिला। दीया अब आईआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच से पढ़ाई करना चाहती है और इसके बाद आईएएस बनकर देश सेवा करने का सपना रखती है। अपनी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से दीया ने यह साबित कर दिया कि अगर सही मार्गदर्शन, समर्पण और अनुशासन के साथ तैयारी की जाए, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। गुरुकृपा के आभिषेक बंसल ने 99.98 व केशव ने 99.75 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इस रिजल्ट के साथ फिर से गुरूकृपा करियर इंस्टिट्यूट ने अपनी गुणवत्ता के साथ श्रेष्ठता साबित की है। अभी तक प्राप्त परिणामों में अनेको स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर पर्सेंटाइल प्राप्त किए है। इस शानदार परिणाम की ख़ुशी में संस्थान में स्टाफ ने जश्न मनाया। जेईई मेन्स में कौटिल्य आईआईटी जेईई एकेड्मी के छात्रों ने परचम लहराया है। संस्थान के मनीष खिलेरी ने 12वीं के साथ 99.90 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही देवांश तेतरवाल ने 99.71, आतिश 99.49, सचिन पटेल ने 99.45, साहिल गिरी ने 99.26, योगेश ने 99.17, कार्तिक कुमावत ने 99.16, प्रतिभा नामदेव ने 99.08, अंक प्राप्त कर संस्था व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक शंकर लाल बगड़िया ने बच्चों व उनके माता-पिता को प्रोत्साहित किया। साथ ही कौटिल्य टीम व स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


