सलोनी में 7 एवं 8 फरवरी को 2 दिवसीय सद्गुरु कबीर यज्ञ व सत्संग समारोह होगा। कबीर दर्शनाचार्य संत रामजीवन शास्त्री साहेब कबीर आश्रम किरवई दामाखेड़ा छत्तीसगढ़, आचार्य पीठ कबीर आश्रम सागर मध्यप्रदेश, संत मंडलियों के साथ समारोह में शामिल होंगे। सत्संग, प्रवचन रोजाना सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एवं शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोजन समिति के कार्यकर्ता भगवानदीन साहू ने बताया कि आयोजन का यह चौथा साल है। कार्यक्रम में सलोनी के सत्संग व भजन गायक दानीराम नागेश की भजन मंडली द्वारा संगीतमय आत्मिक गीतों की प्रस्तुति होगी। आयोजन की तैयारी में रोहित साहू, झनकेश्वर साहू, सेवकराम साहू, शेखर साहू, सुमन साहू, रोहित मानिकपुरी, तेवदास मानिकपुरी, मनोहर व अन्य जुटे हैं।


