बिरकोनी| प्राथमिक शाला बिरकोनी के प्रधान पाठक देव चरण साहू ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर न्योता भोज कराया। इसमें शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बिरकोनी के सभी बच्चों को नाश्ता परोसा गया। बच्चों ने खुशी-खुशी न्योता भोज का आनंद लिया। इस मौके पर प्रधान पाठक योगेश्वर गिरी गोस्वामी, शैल सोनवानी, शारदा जोशी, संगीता साहू, मेघा ध्रुव व अन्य मौजूद थे।


