नारायणपुर| वीबी एफसी वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक शुभांशु झा ने 3 फरवरी को कलेक्टर नम्रता जैन से सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने में नागरिक समाज की भूमिका पर चर्चा हुई। कलेक्टर जैन ने जागरूक नागरिकों को राष्ट्र की पूंजी बताते हुए सामुदायिक सहभागिता और युवा जुड़ाव पर बल दिया। शुभांशु झा ने सामाजिक जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।


