पुल मरम्मत ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला

रांची | यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18603/ 18604 रांची- गोड्डा -रांची एक्सप्रेस का रांची मंडल के झालिदा स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 18603 रांची- गोड्डा एक्सप्रेस का 14 फरवरी से झालिदा स्टेशन पर आगमन 16:03 बजे एवं प्रस्थान 16:04 बजे होगा। ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का यात्रा प्रारंभ 11 फरवरी से झालिदा स्टेशन पर (12 फरवरी से) आगमन 3.20 बजे और प्रस्थान 3.21 बजे होगा। इन ट्रेनों का मार्ग बदला
नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्स. (20408) 11, 18, 25 फरवरी और 4 मार्च को तथा नई दिल्ली -रांची राजधानी एक्सप्रेस (12454) 7, 14, 21, 28 फरवरी और 7 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी- लोहरदगा के बजाय टोरी-बरकाकाना होकर चलेगी। रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20407) 12, 19, 26 फरवरी और 5 मार्च को और राजधानी एक्स. (12453) 8, 15, 22 फरवरी, 1 और 8 मार्च को रांची- बरकाकाना- टोरी मार्ग से संचालित होगी। चोपन -रांची एक्सप्रेस (18632) 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 फरवरी, 2, 5 और 7 मार्च को व रांची-चोपन एक्स. 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 फरवरी, 1, 4 व 6 मार्च को बदले मार्ग से चलेगी। रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635) 9-14, 16-21, 23-28 फरवरी और 2-7 मार्च तक बदले मार्ग से चलेगी। रांची रेल मंडल ने रांची- लोहरदगा -टोरी रेलखंड के नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की सूचना दी है। रेल विभाग ने यात्रियों से कहा है कि पुल मरम्मत कार्य पूरा होने तक यह परिवर्तित मार्ग लागू रहेगा और समय में मामूली बदलाव हो सकते हैं। रांची-गोड्‌डा एक्सप्रेस का झालिदा में होगा ठहराव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *