पालिका अध्यक्ष व डीएसपी ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

राजिम| राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर चौथे दिन डॉ. पी.सी. यादव के नेतृत्व में दूध मोंगरा गंडई की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को देशभक्ति, भक्ति और लोक संस्कृति से सराबोर रहा। मुख्य मंच पर प्रारंभ में पंडवानी कलाकार विष्णु साहू परसट्टी ने किचक वध की कथा को कपालिका शैली में प्रस्तुत किया। एक हाथ में तमुरा और दूसरे हाथ के संकेतों से उन्होंने कथा को जीवंत रूप में दर्शकों तक पहुंचाया। प्रभावशाली गायन और अभिनय से प्रभावित होकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब नगरपालिका अध्यक्ष और डीएसपी ने स्वयं मुख्य मंच पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने “अबकी बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे.. गीत गाकर दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगा दी। मंच पर डीएसपी गरियाबंद ने “देखे वीर जवानों अपने खून पर ये इल्जाम न आए..” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में दिनेश्वर साहू ने “कोरी-कोरी नारियल चढ़े…” गीत से माहौल को धर्ममय बना दिया। कुंदन सोनी ने 1975 की लोकप्रिय फिल्मी गीत “गीत गाता चल, ओ साथी गुनगुनाता चल…” प्रस्तुत कर दर्शकों को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। धर्मेन्द्र शर्मा ने प्रस्त​ुति देकर समां बांधा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *