बार-एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण समारोह आज:आरोग्य सेवा क्लिनिक का होगा उद्घाटन, हाईकोर्ट के न्यायाधिपति रहेंगे मौजूद

पाली जिला न्यायालय परिसर में शनिवार शाम 4 बजे पाली बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा। समारोह में हाईकोर्ट जज कुलदीप माथुर और मुकेश राजपुरोहित अतिथि रहेंगे। इसी दौरान अधिवक्ताओं और आमजन के लिए शुरू की गई नई सुविधाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर में होगा शपथ ग्रहण समारोह
पाली बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम 4 बजे जिला न्यायालय परिसर में रखा गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है। हाईकोर्ट के न्यायाधिपति रहेंगे मौजूद
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति कुलदीप माथुर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश पाली राजेंद्र कुमार आरएचजेएस शामिल होंगे। अधिवक्ताओं और आमजन के लिए नई सुविधाओं का लोकार्पण
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार के प्रयासों से जिला न्यायालय परिसर में उप डाकघर, ई सेवा केंद्र और आरोग्य सेवा क्लिनिक जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं। इन सभी सेवाओं के स्थलों का लोकार्पण भी समारोह के दौरान किया जाएगा। जोधपुर की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में जोधपुर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी और जोधपुर लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत भी मौजूद रहेंगे। दोनों अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। अतिथियों की तय भूमिकाएं
कार्यक्रम में कुलदीप माथुर मुख्य अतिथि, मुकेश राजपुरोहित अध्यक्षता करेंगे। जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार विशेष अतिथि होंगे, जबकि रणजीत जोशी और दिलीप सिंह उदावत गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *