गुरदासपुर में विवाहिता की हत्या में नया मोड़:बेटे को बचाने के लिए सास ने कबूला जुर्म; ससुर ने खोली बेटे-बहू की पोल

पंजाब के गुरदासपुर जिले में बहू की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पहले सास ने अपने बेटों को बचाने के लिए हत्या का आरोप खुद पर ले लिया था, लेकिन अब मृतका के ससुर ने असली दोषियों का खुलासा करते हुए अपने छोटे बेटे और बहू को गिरफ्तार करने की मांग की है। बहरामपुर में हुई थी गुरलीन कौर की मौत यह मामला गुरदासपुर के कस्बा बहरामपुर का है, जहां 2 दिसंबर 2025 को गुरलीन कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता नवीन सैनी के बयानों के आधार पर बहरामपुर थाने में गुरलीन के पति मनजीत सैनी, देवर दलजीत और देवरानी पूनम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पति मनजीत सैनी को गिरफ्तार कर लिया था। सास ने लिया हत्या का आरोप अपने सिर मामले में तब नया मोड़ आया जब मृतका की सास ने पुलिस के सामने अपनी बहू की हत्या का आरोप खुद पर ले लिया। स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने सास को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मां और बेटा दोनों जेल में बंद हैं। ससुर ने बताया असली दोषी कौन हालांकि, मृतका के परिवार का कहना है कि असली दोषी गुरलीन कौर के देवर दलजीत और देवरानी पूनम हैं, जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतका के ससुर कस्तूरी लाल ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दलजीत और पूनम उनकी बड़ी बहू गुरलीन कौर को अक्सर परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। कस्तूरी लाल ने बताया कि उन्होंने दोनों को घर से बेदखल कर दिया था, लेकिन वे फिर भी घर आकर झगड़ा करते थे। उनके अनुसार, 2 दिसंबर को दलजीत और पूनम ने ही गुरलीन कौर का गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। परिवार ने की गिरफ्तारी की मांग मृतका के पिता नवीन सैनी और ससुर कस्तूरी लाल दोनों ने मांग की है कि हत्या के असली दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, जो अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। इस मांग को लेकर वे आज एसएसपी गुरदासपुर से मिलने पहुंचे। पुलिस ने कहा—जांच जारी इस मामले पर थाना दीनानगर के डीएसपी राजेंद्र मन्हास ने बताया कि यह जांच का विषय है और इस संबंध में कोई भी जानकारी फोन पर साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *