फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी…शिर्डी ट्रस्ट खाते में गए 48 लाख:दुर्ग साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब तक 3 अरेस्ट

दुर्ग साइबर पुलिस ने ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह ठगी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए की गई थी। जिसमें आकर्षक मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाया गया। पीड़ित ने 9 अक्टूबर 2025 को साइबर थाना दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि, इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़े एक लिंक पर क्लिक करने के बाद किस्तों में पैसे जमा करने को कहा गया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर कुल 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की। दो आरोपी आंध्र प्रदेश से पकड़ाए साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग और बैंक लेन-देन की गहन जांच की। इस जांच के आधार पर पहले ही आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों से पता चला कि ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर सुरक्षित किया जा रहा था। जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ कि, ठगी की राशि अहमदनगर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में संचालित एक ट्रस्ट के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही थी। आरोपी ने शिर्डी क्षेत्र में इस ट्रस्ट के नाम पर खाता खुलवाकर ठगी की रकम मंगवाई थी। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया पुलिस ने मनोहर लक्ष्मण मोरे (46) निवासी संगनमेयर, जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *