दुर्ग में घरेलू मवेशी की पीट-पीटकर हत्या:छावनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा जब्त

दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू मवेशी को लोहे के हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 5 फरवरी 2026 को छावनी थाना क्षेत्र के जलेबी चौक के पास सुंदर नगर नाला क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घरेलू पशु के साथ अमानवीय क्रूरता की है। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पशु मृत अवस्था में मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि पशु को लोहे के हथौड़े से बुरी तरह पीटा गया था। पशु क्रूरता अधिनियम में एक्शन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 81/2026 दर्ज किया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 325(3) बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान बाबूराव उर्फ पण्डू (55) के रूप में की, जो दुर्ग के छावनी का निवासी है। पुलिस ने 6 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। लोहे का हथौड़ा जब्त पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा भी मौके से जब्त कर लिया है, जिसे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *