सीकर से 17 साल की नाबालिग लापता:शहर के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक, अभी तक नहीं लगा सुराग

17 साल की नाबालिग लड़की के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई जिसका अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों को एक युवक पर लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 17 साल की नाबालिग लड़की 10 फरवरी को शाम 7 बजे अपने घर से लापता हो गई। जिसका अभी तक कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने लड़की के बारे में उसके दोस्तों, रिश्तेदारों के पास भी पता किया लेकिन अभी तक लड़की का सुराग नहीं लगा। वहीं लड़की के परिजनों को शक है कि शहर में रहने वाला एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई तुफान सिंह कर रहे हैं। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *