मुक्तसर में झगड़े में दो लोगों की मौत, 3 घायल:खेत के पानी के खाल विवाद पर हुई हिंसक झड़प, पुलिस जांच में जुटी

मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव कोट भाई थाने के तहत कोठा दशमेश नगर में खेत के पानी के खाल को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कल देर रात हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पानी के खाल को लेकर दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह खाल लंबे समय से बंद था। जब एक पक्ष ने इसे फिर से खोलने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।शुरुआती कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। हालात इतने बेकाबू हो गए कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोलियां भी चलीं। गोली लगने से मौत गोलीबारी में निर्मल सिंह और बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक कोठा दशमेश नगर का निवासी था, जबकि दूसरा कोटभाई इलाके का बताया जा रहा है। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर साहिब ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *