टोंक में थिएटर फेस्टिवल कल से:टैगोर और धर्मवीर भारती के नाटकों की होगी प्रस्तुति, देश के जाने-माने कलाकार आएंगे

टोंक में कल यानी 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय नाट्य समारोह होगा। कम्युनिटी थिएटर टोंक सोसायटी एवं एक्स्ट्रा इन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक्सपेरिमेंट स्टूडियो टोंक होने वाले आयोजन में प्रयागराज के कलाकार भी शामिल होगे। कम्युनिटी थिएटर टोंक से जुड़े मोहित वैष्णव ने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में 7 फरवरी को शाम 5 बजे से 7 बजे तक प्रयागराज के रंग समूह द्वारा दारियों फो द्वारा लिखित नाटक ‘कांट पे वांट पे’ का मंचन किया जाएगा। 8 फरवरी को शाम 4 बजे अतिथियों के वक्तव्य होंगे। उसके बाद रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित नाटक ‘डाकघर’ एवं धर्मवीर भारती द्वारा लिखित नाटक ‘नदी प्यासी थी’ का मंचन किया जाएगा। 9 फरवरी को सुबह 11 बजे ‘टोंक में रंगमंच की चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर रंग संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम 5 से 7 बजे तक फ़्रांज काफ्का एवं प्रफुल्ल राय की कहानियों पर आधारित, राजकुमार रजक द्वारा निर्देशित नाटक ‘भूखवासी भांड’ का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य आयोजन में टोंक एवं प्रयागराज के रंगकर्मियों द्वारा विविध और विचारोत्तेजक नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में लखनऊ से वरिष्ठ कला समीक्षक एवं ‘नाद रंग’ के संपादक आलोक पराड़कर और जयपुर के लेखक एवं वरिष्ठ नाट्य आलोचक राघवेंद्र रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन की सभी नाट्य प्रस्तुतियां कम्युनिटी थिएटर टोंक के एक्सपेरिमेंट स्टूडियो में प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन में द इवेंट टॉली, अक्स टेक एवं माइंड मैक्स एकेडमी भी सहभागी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *