खंडवा में एक 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब सामने आया जब युवती की शादी हो गई और वह ससुराल पहुंच गई। जहां उसने अपने पति को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। पति ने हिम्मत दी, तब पीड़िता थाने पहुंची। मामला थाना मोघट रोड़ क्षेत्र का है, पीड़िता इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और यहीं ब्याही गई है। इसी साल जनवरी में यानी एक माह पहले ही उसकी शादी हुई है। पीड़िता कहना है कि, जब वह मायके में थी, तब आरोपी सोहेल पिता इस्माइल कुरैशी (30) निवासी ईमलीपुरा का उसके घर आना-जाना लग रहता था। वह अक्सर घर आता और परिजनों से बातचीत करके चले जाता था। इसी दौरान 3 बार ऐसा हुआ कि आरोपी सोहेल का घर आना हुआ और परिजन घर पर नहीं थे। आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताया तो जान से मारने की धमकी दी पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि, आरोपी सोहेल कुरैशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। अकेला पाकर उसने 3 दफा वारदात को अंजाम दिया। वह परिवार का भरोसेमंद व्यक्ति था। इसलिए घर में मां या परिजन को उसकी करतूत के बारे में बता नहीं पाई। सोहेल ने मुझे धमकाया कि किसी को बताया तो तुझे जान से मार डालूंगा। मैं डर गई थी, लेकिन शादी के बाद अब पति ने हिम्मत दी तो थाने जाकर शिकायत करने का साहस कर पाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया थाना मोघट रोड़ टीआई धीरेश धारवाल का कहना है कि, पीड़िता ने एक दिसंबर से लेकर जनवरी महीने तक उसके साथ दरिंदगी होना बताया है। इस दरमियान पीड़िता की सगाई हो चुकी थी। शुक्रवार को पीड़िता ने थाने आकर शिकायत की। मामले में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोहेल की गिरफ्तारी हो चुकी है।


