मानसा में कार-ट्रक की टक्कर, 4 लोगों की मौत:एक गंभीर घायल, चंडीगढ़ से लौट रहे थे, सभी हरियाणा के रहने वाले

मानसा जिले के सरदूलगढ़ में देर रात एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मानसा-सिरसा रोड पर सरदूलेवाला गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही सरदूलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। मरने वालों में दो महिला भी शामिल सरदूलगढ़ के एसएचओ गणेश वार ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। कार ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की जान चली गई। मृतक और घायल हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं। ये सभी चंडीगढ़ में शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद की फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *