CBI-बैंक के चीफ-मैनेजर के घर 5 लाख के जेवर चोरी:कोरबा में खिड़की तोड़कर घुसे चोर, कैश-लैपटॉप समेत कई महंगे सामान को छुआ तक नहीं

कोरबा जिले में दादर खुर्द मार्ग पर शुक्रवार रात एक सूने मकान में चोरी हुई है। खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर भाग गए। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है। यह मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है, जहां एसबीआई बैंक के चीफ मैनेजर राजू मोदी अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। घटना के समय राजू मोदी अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे। राजू मोदी ने बताया कि, वे शुक्रवार सुबह रायपुर गए थे और देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे। घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी। जिससे चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। कैश और लैपटॉप छोड़ा, जेवरात ले गए सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। राजू मोदी के अनुसार, चोरों ने घर में रखे 20 हजार रुपए कैश और लैपटॉप जैसे महंगे सामान को नहीं छुआ, लेकिन अलमारी तोड़कर लगभग 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात चुरा लिए। इनमें चार सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी और टॉप शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। डॉग ‘बाघा’ ने घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर पोड़ी बहार मैदान तक चोरों का सुराग लगाया, जहां वह शराब की खाली बोतल तक पहुंचा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *