बिजनेसमैन से करीब 6 लाख की साइबर ठगी:ई-चालान भेजकर वारदात को दिया अंजाम, केस दर्ज

जोधपुर में एक बिजनेसमैन से साइबर फ्रॉड के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने करीब 6 लाख की राशि उसके अकाउंट से निकाल ली। कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में सिंधी कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके पास व्हाट्सएप पर ई चालान एक फाइल मिली। फाइल को ओपन करने पर उसमें खुद का नाम मोबाइल नंबर और माता का नाम एंटर करने के ऑप्शन थे। इन ऑप्शन को फाइल करने के बाद जब बैंक अकाउंट के नंबर एंटर करने का ऑप्शन आया तो उन्होंने उसे बंद कर दिया और फिर फोन भी ऑफ कर दिया।
अकाउंट को फ्रीज करने से पहले निकाली राशि इसके बाद उन्होंने बैंक में कॉल करके अकाउंट को फ्रीज करने के लिए कहा लेकिन तब तक साइबर तक वारदात को अंजाम दे चुके थे। साइबर ठगों ने महज 10 मिनट में 597419 रुपए तीन ट्रांजैक्शन में निकल लिए। बिजनेसमैन ने इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी। हेल्पलाइन से इसकी कार्रवाई के लिए मामला शास्त्री नगर थाने में भेजा गया। इसके बाद शुक्रवार को बिजनेसमैन ने शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *