जयपुर में युवक से ब्लैकमेलिंग, 25 लाख का फ्लैट मांगा:हनी ट्रेप में फंसाने की दी धमकी, लाखों रुपए ऐंठ तुड़वाई सगाई

जयपुर में एक युवक को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलर युवती ने एडिट फोटोज वायरल की धमकी देकर सगाई तुड़वाई। हनी ट्रेप में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख रुपए का फ्लैट दिलवाने की डिमांड रखी। नारायण विहार थाने में पीड़ित ने ब्लैकमेलर युवती व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- नारायण विहार के रहने वाले 28 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात संजना (बदला हुआ नाम) से हुई थी। एक ही कास्ट के होने के कारण दोनों में घर तक की बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी संजना ने शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अनमैरिड होना बताया था। आरोप है कि उसकी सगाई दूसरी लड़की से होने के बारे में संजना को पता चला। जिसके बाद से आरोपी संजना अपने साथियों के साथ मिलकर रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। बर्बाद करने की कहकर एडिट फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठने लगे। फ्लैट की रखी डिमांड
पीड़ित का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के साथ ही सगाई तुड़वा दी। हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल कर आरोपियों ने उससे 2 लाख कैश और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर ऐंठ लिए। आरोपी संजना ने 25 लाख रुपए का फ्लैट दिलवाने की डिमांड की है। फ्लैट नहीं दिलवाने पर रेप केस में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही है। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *