बिलासपुर में जमीन का सौदा कर वसूले 13 लाख रुपए:तीन साल में नहीं कराई रजिस्ट्री, एग्रीमेंट कैंसिल कर थमाया फर्जी चेक, कलेक्ट्रेट के बाबू के साथ धोखाधड़ी

बिलासपुर में जमीन बेचने के नाम पर एफएम ग्रुप के डायरेक्टर ने कलेक्ट्रेट के एक क्लर्क से 13 लाख रुपए वसूल लिया। जिसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए। एग्रीमेंट कैंसिल होने के बाद उन्हें फर्जी चेक थमा दिया गया। धोखाधड़ी के शिकार क्लर्क ने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। उसलापुर के सांई नगर में रहने वाले रविकांत शर्मा कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सकरी क्षेत्र के अमेरी पटवारी हल्का नंबर में जमीन देखी थी, जिसे खरीदने के लिए पसंद भी कर लिया। उन्हें बताया गया कि जमीन एफएम ग्रुप के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसे संचालक मुर्तजा हुसैन के नाम पर होने का दावा किया गया। रविकांत ने इसमें से 940 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए शोहेल मुर्तजा के साथ एग्रीमेंट किया। 16.25 लाख में किया सौदा, 13.50लाख देने के बाद भी नहीं कराई रजिस्ट्री
रविकांत शर्मा ने अपनी पत्नी सरस्वती शर्मा के नाम पर जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस दौरान 18 अक्टूबर 2023 को 50 हजार रुपए नगद दिया। जिसके बाद उन्होंने शोहेल मुर्तजा को नगद और चेक से अलग-अलग किश्तों में कुल 13 लाख 50 हजार रुपए दिए। शेष राशि 2 लाख 75 हजार रुपए को दिसंबर 2023 तक जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात कही गई। शोहेल मुर्तजा के साथ वसामा आसमी, नंदन साहू, मोहम्मद अनीस कादरी भी एग्रीमेंट में सहभागी बने। लेकिन, पैसे लेने के बाद न तो उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए। बार-बार घूमाने के बाद थमा दिया फर्जी चेक
रविकांत शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि शोहेल मुर्तजा सहित अन्य ने एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया, जिसके बाद उसे पैसा लौटाने के लिए बार-बार घूमाते रहे। आखिरकार शोहेल मुर्तजा के जरिए एफएम ग्रुप के मालिक ने मुर्तजा हुसैन ने 5 लाख 50 हजार रुपए का चेक थमा दिया गया। वहीं, 8 लाख 50 हजार रुपए को भी शीघ्र लौटाने का भरोसा दिलाया गया। लेकिन, उसके द्वारा दिया गया चेक भी फर्जी निकला और बाउंस हो गया। बाद में उसने हर महीने एक लाख रुपए देने का दावा किया। लेकिन, वो भी नहीं दिया गया। आखिरकार परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *