विजय मनोहर तिवारी बने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु:चार साल के लिए हुई नियुक्ति, पिछले 6 महीने से खाली था पद

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय को आखिरकार नया कुलगुरु मिल गया है। मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के लिए कुलगुरु की नियुक्ति का आदेश मंगलवार देर शाम जारी किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले विजय मनोहर तिवारी को विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल चार वर्षों का रहेगा। बता दें कि इस पद के लिए कई लोगों के नाम रेस में शामिल थे। गौरतलब है कि पिछले छह महीनों से विश्वविद्यालय में कुलगुरु का पद खाली था, जिसके लिए कई नाम दौड़ में थे। लेकिन अंततः विजय मनोहर तिवारी के नाम पर मुहर लगी। वे पूर्व में सूचना आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और पत्रकारिता का भी उन्हें लंबा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *