साइबर ठगी से बचे सतर्क नागरिकों का हुआ सम्मान:फर्जी आर्मी कर्नल और कस्टम अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश नाकाम

बुरहानपुर में साइबर ठगों की चालाकी को नागरिकों की सतर्कता ने विफल कर दिया। पुलिस ने चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला, जहां कई लोगों ने साइबर ठगों के जाल में फंसने से इनकार कर दिया। पुलिस ने 1 से 11 फरवरी तक जिले भर में साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों को साइबर ठगों ने निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन जागरूकता के कारण वे सफल नहीं हो पाए। मंगलवार की शाम को नेपा थाने में पुलिस ने ऐसे सतर्क नागरिकों का सम्मान किया, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से न केवल खुद को बचाया बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बने। सतर्कता से बचे 24 हजार रुपए
एक मामले में, अंधारवाड़ी निवासी विकास लीलाधर लोखंडे को एक व्यक्ति ने खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए संपर्क किया। ठग ने इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैंप के लिए 40 लीटर दूध की आपूर्ति का प्रस्ताव रखा। जब लीलाधर ने बिल मांगा तो उसने वाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद एक कथित कर्नल से बात करवाई गई, जिसने फोन पे पर बैलेंस चेक करने के लिए कहा। लेकिन विकास ने न तो लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी तरह का पासवर्ड शेयर किया, जिससे उनके 24 हजार रुपए सुरक्षित रहे। ठग बोला- आपका पार्सल कस्टम ने पकड़ा है, ड्रग्स मिली है
पांधार एरिया निवासी विनोद शाह को ठग ने कॉल किया। कहा- आपका पार्सल कस्टम ने पकड़ा है, जिसमें ड्रग्स मिली है। आपको डिजिटल अरेस्ट का वारंट जारी किया जा रहा है। विनोद शाह समझ गए कि ये फ्रॉड है वो ठग के झांसे में नहीं आए। आधार सेंटर खोलने के नाम पर दिया कमिशन का लालच
बीड़ कॉलोनी निवासी मोहन इंगले को एक ठग ने आधार सेंटर खोलकर देने पर अच्छा कमिशन मिलने का लालच दिया। लिंक भेजने की बात कही। पुलिस के चलाए जा रहे अभियान से पहले से अवेयर इंगले झांसे में नहीं आए। ठग बोला- आपका दोस्त बोल रहा हूं, 35 हजार रूपए डाले हैं
7 नंबर गेट निवासी अधिवक्ता विजय नायके को कॉल आया। ठग ने कहा, आपका दोस्त शर्मा बोल रहा हूं, खाते में 35 हजार रूपए भेजे हैं, लिंक पर क्लिक कर चेक करें। लिंक पर क्लिक न करते हुए नायके ने सीधे 1930 पर कॉल कर दिया और 35 हजार रूपए के फ्रॉड से बच गए। थाने में बुलाकर किया सम्मानित
मंगलवार को ठगी का शिकार होने से बचे लोगों को नेपा थाना पुलिस ने थाने बुलाया और उनका सम्मान किया। अभियान का समापन हो गया है। वहीं जागरूकता के चलते पिछले साल की तुलना में इस बार साइबर क्राइम की शिकायतें कम होना बताई गई है। टीआई ने बताया पिछले साल 46 शिकायतें आई। पिछले साल 12.13 लाख 830 रूपए की ठगी हुई थी। 1.14 लाख 930 रूपए होल्ड करा दिए गए थे। इस साल 2025 में अब तक 4 शिकायतें ही आई है।​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *